Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

उत्तराखंड में एक दिन की सीएम बनेगी हरिद्वार की सृष्टि

देहरादून। हरिद्वार की सृष्टि गोस्वामी बालिका दिवस पर 24 जनवरी को एक दिन की मुयमंत्री बनेगी। मुयमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने इसकी मंजूरी दे दी है। बतौर सीएम सृष्टि उत्तराखंड में हुए विकास कार्यों की समीक्षा करेंगी। विभागों के अधिकारी योजनाओं को लेकर पांच-पांच मिनट की प्रेजेंटशन देंगे। कार्यक्रम में अफसर मौजूद रहें, इसके लिए उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने मुय सचिव को पत्र लिखा है। आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी ने बताया कि कार्यक्रम विधानसभा भवन में दोपहर 12 से तीन बजे तक होगा। नेगी ने बताया कि आयोग ने बाल विधानसभा गठन किया है। हरिद्वार की सृष्टि गोस्वामी इस समय बाल विधानसभा की सीएम है। इसका उद्देश्य बालिकाओं का सशक्तिकरण करना है। कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी के प्रमुख अभियंता डोबरा-चांठी पुल, पर्यटन विकास परिषद के मुय कार्यकारी अधिकारी होम स्टे योजना, उरेडा निदेशक सोलर विकास कार्य, सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता सूर्यधार झील निर्माण, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के निदेशक पोषण अभियान व आंगनबाड़ी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण महानिदेशक अटल आयुष्मान योजना। 108 एंबुलेंस, माध्यमिक शिक्षा के निदेशक अटल आदर्श विद्यालय, राजधानी सामान्य प्रशासन सचिव गैरसैंण के विकास कार्यों, ग्राय विकास विभाग के निदेशक ग्राय विकास की योजनाओं, डीएम देहरादून स्मार्ट सिटी, उद्योग विभाग के आयुक्त पर्यटन एवं उद्योग व डीजीपी पुलिस के अभियानों पर पांच-पांच मिनट का पे्रजेंटेशन देंगे।
कौन हैं सृष्टि गोस्वामी: सृष्टि गोस्वामी हरिद्वार जिले के दौलतपुर गांव रहने वाली हैं। वह बीएसएम पीजी कॉलेज रुड़की में बीएससी एग्रीकल्चर सातवें सेमेस्टर की छात्रा हैं और अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर कई कार्यक्रमों में भाग ले चुकी हैं। मई 2018 वह उत्तराखंड बाल विधानसभा की मुयमंत्री बनीं। सृष्टि के पिता प्रवीन व्यापारी हैं और मां सुधा गोस्वामी गृहणी है। एक दिन का सीएम बनने का अवसर मिलने से सृष्टि उत्साहित हैं।

 

Advertisement