Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

आइपीएल में खेलेंगे उत्तराखंड के खिलाड़ी

देहरादून। अगर सब कुछ सही रहा तो वह दिन दूर नही जब आइपीएल में उत्तराखंड के युवा बल्लेबाज अपनी चमक बिखेरते नजर आएंगे। दरअसल आइपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस द्वारा उत्तराखंड के दो खिलाडिय़ों को चयन ट्रायल का निमंत्रण मिलने के बाद यह उमीद जागने लगी है कि जल्द ही उत्तराखंड के खिलाड़ी आइपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे। बीसीसीआइ के घरेलू सत्र के सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में सभी टीमों के खिलाडिय़ों के प्रदर्शन पर आइपीएल फ्रेंचाइजी टीमों की नजर रही। उत्तराखंड के युवा बल्लेबाज कुनाल चंदेला व ऑलराउंडर दीक्षांशु नेगी ने सैयद मुश्ताक ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया। जिसको देखते हुए आइपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने दोनों खिलाडिय़ों को चयन ट्रायल के लिए बुलाया है। उत्तराखंड के युवा खिलाड़ी ट्रायल देने के लिए मुंबई पहुुंच गए हैं। फिलहाल आइसोलेशन में हैं। गुरुवार से ट्रायल प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। ऐसे में उत्तराखंडवासियों को उमीद जागने लगी है कि इस सत्र में उत्तराखंड के खिलाड़ी भी आइपीएल में अपनी चमक बिखेर सकते हैं। इसके पीछे दोनों खिलाडिय़ों का प्रदर्शन भी शामिल है। कुनाल चंदेला पूर्व में दिल्ली टीम से खेलते हुए पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर के साथ पारी की शुरुआत कर दिल्ली को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं। इस सत्र में उत्तराखंड के लिए भी उन्होंने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। वहीं ऑलराउंड दीक्षांशु नेगी भी केरला प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने इस सत्र में उत्तराखंड के लिए भी ऑलराउंड प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया है। अब इन खिलाडिय़ों से प्रदेशवासियों को कॉफी उमीदें बढ़ गई हैं। अब ट्रायल के बाद आइपीएल ऑक्शन पर प्रदेशवासियों की पैनी नजर रहेगी।

Advertisement