Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

बालिका दिवस पर सृष्टि बनी एक दिन की सीएम  -पदभार ग्रहण कर विभिन्न सरकारी विभागों की समीक्षा बैठक ली

नेता प्रतिपक्ष से किया निवेदन अगर आपके कोई सवाल है तो वे सरकार के समक्ष रखे ताकि उनपर विचार किया जा सके

देहरादून। राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर हरिद्वार की सृष्टि गोस्वामी ने एक दिन के लिए उत्तराखंड के मुयमंत्री की कुर्सी संभाली। देहरादून पहुंच कर बाल विधानसभा में सृष्टि ने एक दिन का मुयमंत्री का पदभार ग्रहण विभागों की समीक्षा भी की। विधायकों और अधिकारियों ने सृष्टि को मुयमंत्री बनने के बाद शुभकामनाएं दीं। गोस्वामी ने विधानसभा में विभिन्न सरकारी विभागों की समीक्षा बैठक ली। मुयमंत्री का कार्यभार संभालने के बाद बाल विधानसभा में विभागीय अधिकारियों ने अपने विभाग की समीक्षा रिपोर्ट पेश की। मुयमंत्री सृष्टि गोस्वामी ने नेता प्रतिपक्ष से निवेदन किया कि अगर आपके कोई सवाल है तो वे सरकार के समक्ष रखे ताकि उनपर विचार किया जा सके। रविवार को दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक विधानसभा भवन के कमरा संया 120 में विभागीय समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को जरूरी निदेश भी दिए। बैठक में पीडब्ल्यूडी के प्रमुख अभियता डोबरा-चांटी पुल, पर्यटन विकास परिषद के मुय कार्यकारी अधिकारी होम स्टे योजना, उरेडा के निदेशक सोलर विकास कार्य, सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता सूर्य धार झील निर्माण, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के निदेशक पोषण अभियान और आंगनबाड़ी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण महानिदेशक अटल आयुष्मान योजना जैसे कार्यक्रम पर पांच-पांच मिनट की प्रस्तुतिकरण दी। उत्तराखंड बाल सरंक्षण आयोग की अध्यक्ष उषा नेगी और उच शिक्षा रायमंत्री डॉ. धन सिंह रावत मौजूद रहे।

Advertisement