Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

नदीगांव में ठंडी सड़क का निर्माण कार्य रोके जाने पर ग्रामीणों में रोष

बागेश्वर। सिंचाई विभाग द्वारा गोमती पुल के बगल से नदीगांव तक ठंडी सड़क का निर्माण कार्य रोक दिया गया है। जिससे नदीगांव के ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त की है। साथ ही, जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है। लंबे समय से नदीगांव में गोमती नदी किनारे की भूमि बरसात में भू कटाव की भेंट चढ़ती रहती है। भूकटाव रोकने के लिए लंबे समय से यहां के नागरिक मांग करते रहे। गत दो साल पूर्व जनता की मांग पर व कार्य की आवश्यकता को देखते हुए इसके लिए धनराशि स्वीकृत हुई तथा सिंचाई विभाग द्वारा निविदा आमंत्रित की गई। परंतु विभाग ने अधूरा कार्य करके इसे छोड़ दिया जिससे जहां अब तक किया गया कार्य इस्तेमाल न होने के कारण क्षतिग्रस्त हो रहा है तथा इसका लाभ भी जनता को नहीं मिल पा रहा है। नदीगांव के नागरिक एडवोकेट भगवती धपोला, हेमा कांडपाल, सुरेश उप्रेती, अशोक लोहनी, राकेश कुमार आदि ने कहा कि इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराकर कार्य प्रारंभ करने की मांग की जा चुकी है, परंतु उनके द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement