Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 24, 2026

दो आउट सोर्सिंग कर्मियों ने किया आत्मदाह का प्रयास 

नैनीताल। काम पर वापस रखे जाने की मांग को लेकर आज शनिवार को नैनीताल पालिका के दो आउट सोर्सिंग कर्मियों ने पालिका के समीप शरीर में वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस और खूफिया विभाग के कर्मचारियों ने किसी तरह काबू किया। पुलिस ने दोनों को कोतवाली में बिठाया।
नैनीताल पालिका ने साल भर पहले दो आउट सोर्सिंग कर्मियों पवन व सौरभ को काम से निकाल दिया था। तभी से वह वापस काम पर लेने की मांग कर रहे थे। पहले भी उन्होंने मांग न पूरी होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी, लेकिन तब उन्हें पालिकाध्यक्ष ने आश्वासन देकर मना लिया था। आश्वासन के बाद भी काम पर वापस न रखे जाने से क्षुब्ध दोनों युवकों ने आज शनिवार को पालिका के समीप आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 151 के तहत कारवाई कर रही है। इस मामले में भी पालिका का पक्ष नहीं मिला है।

Advertisement