Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

केंद्रीय कृषि मंत्री ने पुरस्कृत किया उधमसिंहनगर की डीएम को 

रूद्रपुर। प्रधानमंत्री किसान समान निधि योजना के दूसरी वर्षगांठ पर समान समारोह मकृषि मंत्री भारत सरकार नरेन्द्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में दिल्ली में आयोजित हुआ। इस अवसर पर जनपद उधमसिंह नगर को आधार कार्ड के माध्यम से सर्वाधिक संया में कृषकों को योजना का लाभ प्रदान करने के लिये कृषि मंत्री भारत सरकार द्वारा जिलाधिकारी रंजना राजगुरू व मुय कृषि अधिकारी डा0 अभय सक्सेना को पुरस्कृत किया गया। योजना का सपादन मुयमंत्री के मार्गदर्शन एवं जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व में जनपद के समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, कृषि एवं रेखीय विभाग उद्यान, पशुपालन, सहकारिता, गन्ना, मत्स्य, डेयरी, रेशम, राजस्व, जिला अग्रणी बैंक एवं ग्राय विकास विभाग के अधिकारियोंध्कर्मचारियों के द्वारा पूर्ण मनोयोग से पात्र कृषकों तक योजना का प्रचार-प्रसार कर आवेदन प्राप्त किये गये एवं उनके डाटा का अंकन समय से योजना के पोर्टल पर करते हुये 79132 कृषकों को योजना का लाभ दिलाया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि भविष्य में भी वंचित पात्र कृषकों को योजना का लाभ प्रदान करने हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहे है। उन्होने कहा कि उक्त कार्यक्रम को अपर जिलाधिकारी जगदीश चन्द्र काण्डपाल के पर्यवेक्षण में मुय कृषि अधिकारी द्वारा इस योजना का सपादन किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने इस कार्य का श्रेय पूरी टीम को बधाई दी व आभार व्यक्त किया।

Advertisement