स्वरोजगार योजना में जिलाधिकारी ने किया 32 लोगो का 94.08 लाख ऋण स्वीकृत
बागेश्वर । जनपद के बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए जिलाधिकारी विनीत कुमार के निर्देशन में विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी डीडी पंत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का साक्षात्कार लिया गया। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत जनपद के 32 लोगों द्वारा ऑनलार्इन आवेदन किया गया, जिसमें 10 लोग अनुपस्थित रहें तथा 22 लोगो को विभिन्न व्यवसायों हेतु 94.08 लाख का ऋण स्वीकृत किया गया जिसमें बकरी पालन, मत्स्य पालन, पोल्ट्री फार्म, रैस्टोरेंट, डेयरी, रेडीमेंड गारमेंट्स, जनरल स्टोर आदि रोजगार को शुरू करने के लिए आवेदन प्राप्त हुए। आठ आवेदन पत्र निरस्त कियें गयें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश के बेरोजगार एवं प्रवासी युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने तथा अपना रोजगार शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का शुभारम्भ किया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण जो प्रवासी जनपद में आये है एवं जनपद के बेरोजगार युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए विभिन्न बैंकों द्वारा ऋण उपलब्ध कराया जायेगा। जहॉ एक ओर बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे वहीं उनकी आर्थिकी भी मजबूत होगी तथा पहाड़ से हो रहे पलायन को भी रोका जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत जनपद के कुशल एवं अकुशल दस्तकारों एवं हस्तशिल्पियों एवं शिक्षित शहरी व ग्रामीण बेरोजगारों आदि को अभिप्रेरित कर स्वयं के उद्यम/व्यवसाय की स्थापना हेतु प्रोत्साहित करने के लिए उद्यम सेवा अथवा व्यवसाय की स्थापना हेतु राष्ट्रीयकृत/अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों, राज्य सहकारी बैंको/क्षेत्रीय ग्रामीण बैंको के माध्यम से ऋण सुविधा उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से यह योजना संचालित की जा रही ह,ै उसी के तहत आज बेरोजगार युवाओं का यह साक्षात्कार लिया गया है। इस अवसर पर महाप्रबन्धक उद्योग जी0पी0 दुर्गापाल, लीड बैंक अधिकारी एन0आर0 जोहरी, एसबीआर्इ से विशाल सिंह, मुख्य प्रबंधन उत्तराखंड ग्रामीण बैंक बागेश्वर धनी लाल, पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 कमल तिवारी सहित संबंधित अधिकारी एवं आवेदक उपस्थित रहे।
