Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

दूसरे दिन भी आंदोलन पर डटे रहे संविदा कर्मी 

बागेश्वर। सैनिक कल्याण विभाग के संविदा कर्मियों ने मांगों के समर्थन में दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान बोर्ड और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिला पंचायत परिसर स्थित जिला सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय के बाहर आयोजित सभा में वक्ताओं ने विभाग में संविदा कर्मचारियों को विभागीय संविदा के आधार पर नियुक्ति की मांग की। उन्होंने कहा कि पंचम और छठे वेतनमान लागू करने के बाद सातवां वेतनमान अधिकारियों की भांति उनके लिए लागू नहीं किया गया, जबकि वित्त विभाग के अनुसार इसका व्यय विभाग द्वारा वहन किया जाना है। उन्होंने कहा कि मुयमंत्री के आदेश के अनुसार विभागीय संविदा में स्वीकृति की लिखित स्वीकृति प्रदान है परंतु इसे अबतक हकीकत में लागू नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाएगी आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान दीपक चंद्र बिष्ट, रमेश तिवारी, नरेंद्र सिंह, जगदीश सिंह, चंद्रशेखर दूबे, किशन सिंह, दान सिंह, कमला तिवारी, महेश राम, मनोज कुमार आदि शामिल रहे।

Advertisement