Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

कपकोट पेयजल योजना के दोनों चरणों के विद्युतीकरण का कार्य पूरा

बागेश्वर। बहुप्रतीक्षित कपकोट पेयजल योजना के दोनों चरणों के विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो गया है। 11 हजार वोल्ट की दो किमी लंबी लाइन तैयार हो गई है। इस कार्य को पूरा करने में लोनिवि की भूमिका अहम रही है। जिस चढ़ाई में आदमी पैदल तक नहीं चल पाता है उस चढ़ाई में लोनिवि के मजदूरों ने रस्सी के सहारे बिजली के उपकरण पहुंचा दिए। ऊर्जा निगम के ईई भाष्कर पांडेय ने बताया कि कपकोट पेयजल योजना के दोनों चरणों में विद्युतीकरण का काम पूरा हो गया है। इस योजना में 100 केवीए क्षमता के दो ट्रांसफॉर्मर लगने थे, जिन में प्रत्येक का भार 8.7 क्विंटल होता है। योजना ऐसी ऊंची खड़ी पहाड़ी पर थी जहां पैदल रास्ता न होने के कारण आम आदमी का खाली हाथ पैदल चलना भी मुश्किल था। इस कार्य हेतु मजबूत नेपाली मजदूरों की आवश्यकता थी। विभाग द्वारा इस कार्य को गत वर्ष अप्रैल में पूरा करना था, लेकिन 23 मार्च 2020 से कोरोना के कारण देशव्यापी लॉकडाउन के कारण प्रभावित हो गया। अनलॉक एक व दो होने के बावजूद जिले में अन्य रायों व नेपाली मजदूरों के बागेश्वर छोड़ कर चले जाने से मजदूरों की भारी कमी हो गई। गत वर्ष सितंबर में जिलाधिकारी विनीत कुमार ने परियोजना के विद्युतीकरण न हो पाने का कारण जाना। मजदूर नहीं होने की पीड़ा विभाग ने उन्हें बताई। तब उन्होंने लोनिवि से समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। इसके बाद लोनिवि ने 20 नेपाली मजदूरों से विद्युत विभाग के ईई व ठेकेदार से संपर्क किया। उन्होंने भारी वजनी ट्रांसफार्मर समेत विद्युत उपकरण पहुंचाए। इसकी का नतीजा है कि आज योजना में विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो गया है।

Advertisement