Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

कोरोना से मौत पर आशा कार्यकत्री के परिवार को मिली 50 लाख रू० की बीमा धनराशि

अल्मोड़ा। जिले की आशा कार्यकत्री स्व. निर्मदा तिवारी की अपने दायित्व के निर्वहन को दौरान कोरोना से मौत हो गई थी। उनके परिजनों को सरकार से तय बीमा की 50 लाख रुपये की धनराशि मिली है। नर्मदा धौलादेवी ब्लॉक में कार्यरत थीं। उनकी गत वर्ष दो दिसंबर को कोरोना से मौत हो गई थी। जिले में आशा कार्यकत्री की मौत का यह एकमात्र मामला था। कोरोना काल में अग्रिम पंक्ति के सेवकों के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के माध्यम से 50 लाख रुपये का बीमा किया गया था। इसके तहत स्व. नर्मदा के पति गोविंद बल्लभ तिवारी को बीमा की 50 लाख रुपये की धनराशि दे दी गई है। एनएचएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक दीपक भट्ट ने बताया कि न्यू इंडिया इंश्योरेंश की ओर यह बीमा राशि दी गई है।

 

Advertisement