March 20, 2026

महंगाई को लेकर युकां ने जलाया केंद्र सरकार का पुतला

बागेश्वर। महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस के बाद अब यूथ कांग्रेस मुखर हो गई है। कांडा में कांडा कमस्यार ब्लॉक इकाई ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद सरकार के पुतले को आग के हवाले कर दिया। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ता रविवार को कांडा में एकत्रित हुए। यहां जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में जोशी ने कहा कि केंद्र की कुनीति के काराण आज पेट्रोल 90 रुपये अधिक पहुंच गया है, जबकि गैस सिलेंडर के दाम 934 पहुंच गया है। उपभोक्ताओं को अब गैस में सब्सिडी तक नहीं मिल रही है। महंगाई के कारण लोग परेशान हैं। तेल, दाल, चायपत्ती समेत रोज उपयोग हाने वाली चीजों के दाम दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। इसके बाद भी डबल इंजन की सरकार खुद को गरीबों का मसीहा बताने में पीछे नहीं है। अब कांग्रेस इनकी कारगुजारी को गांव-गांव तक ले जाएगी। इस मौके पर कमल रावत, नवीन रौतेला, जिपं सदस्य गोपा धपोला, जिला महामंत्री अकुंर उपाध्याय, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष वीरेंद्र नगरकोटी, आलम मेहरा, बीडीसी सदस्य सुनील रावत, मनोज राठौर, राजेंद्र राठौर, अर्जुन भट्ट, गोकुल नगरकोटी आदि मौजूद रहे।