डीएम ने ली विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक
बागेश्वर । श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन कलस्टर कौसानी योजना अन्तर्गत विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहें निर्माण कार्यो के संबंध में जिलाधिकारी विनीत कुमार की अध्क्षता में विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक आहूत की गयी, जिसमें कियें जा रहे निर्माण कार्यो की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को अपूर्ण कार्यो को गुणवत्तापूर्ण प्राथमिकता के साथ त्वरित गति से समय से पूर्ण करने के निर्देश दियें। जल निगम द्वारा किये जा रहे कार्यो की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जानकारी ली, जिस पर अधि0 अभि0 ने अवगत कराया कि उनके कार्यो में वन भूमि हस्तांतरण का मामला आ रहा है, जो जिलाधिकारी अल्मोडा को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित किया हुआ है। जिस पर जिलाधिकारी ने वन भूमि हस्तांतरण के संबंध में जिलाधिकारी अल्मोंडा से वार्ता करने की बात कही। जिलाधिकारी ने जल संस्थान द्वारा किये जा रहे कार्यो के संबंध मे जानकारी चाही गयी, जिस पर सहायक अभियंता जल संस्थान ने अवगत कराया कि विभाग को 43 लाख की धनराशि स्वीकृत हुर्इ है, जिसमें उनके द्वारा सात कलस्टरों मे वाटर सप्लार्इ हेतु पुराने लार्इनो में कार्य किया गया है, जिस पर जिलाधिकारी ने सहायक अभियंता को निर्देश दियें कि उनके द्वारा अब तक जो भी कार्य कियें गयें है इस संबंध में पूर्ण विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दियें। लोनिवि द्वारा कौसानी में बनायी जा रही कार पार्किंग के निर्माण कार्य के संबंध में जिलाधिकारी ने अधि0अभि0 से जानकारी ली जिस पर अधि0अभि0 ने अवगत कराया कि कार पार्किंग में कटिंग से संबंधित परेशानी आ रही है, जिस पर जिलाधिकारी ने किये जा रहे कार्यो के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विभाग द्वारा वैकल्पिक प्लॉन पर निर्णय लेने हेतु कमेटी का गठन किया गया है, जो यह देखेगी कि इस पर किस तरह से कार्य करना है तथा कमेटी वस्तुस्थिति से भी अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। एकीकृत आजीविका सहायता परियोजना मिशन के अंतर्गत किये जा रहे कार्यो के संबंध में जिलाधिकारी ने जानकारी प्राप्त की गयी जिस पर बताया गया कि आजीविका परियोजना का समयावधि माह मार्च मे पूर्ण हो रही है, जिसके लिए उन्होने किये जा रहें कार्यो को संबंधित विभागों को हस्तांतरित करने का अनुरोध किया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दियें कि उनके द्वारा जो भी कार्य किये गये है, तथा निर्गत धनराशि के सापेक्ष व्यय की गर्इ धनराशि के संबंध में पूर्ण विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दियें, तथा उनके द्वारा किये गये कार्य तथा किये जाने वाले कार्य किस विभाग से संबंधित हैं, इस संबंध में पूर्ण विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दियें ताकि, शासन से इस संबंध में अनुमोदन लिया जा सके। पर्यटन गतिविधियों का बढावा देने के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यो के संबंध में जिलाधिकारी ने अधि0अभि0 को निर्देश दियें कि उकने द्वारा जो भी निर्माण कार्य किये जाने है जिसमें टे्रक रूट, कार पार्किंग, टिकट बुकिंग काउंटर, पेटिंग व डिजार्इनिंग टॉवर वॉच तथा बैंच आदि कार्यो को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिये, ताकि टी-गार्डन में आने वाले पर्यटको को सभी आवश्यक सुविधायें उपलब्ध हो सके। जिलाधिकारी कौसानी में जन औषधी केन्द्र के संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दियें कि जन औषधी केन्द्र के खोले जाने के लिए जारी दिशा निर्देशों के अनुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दियें कि जिन विभागों द्वारा आगामी वित्तीय वर्ष में किये जाने वाले कार्यो के संबंध में अपने विभागों की कार्ययोजना अभी तक नहीं भेजी है वे विभाग अपनी कार्ययोजना तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दियें, ताकि आगामी वर्ष के लिए धनराशि निर्गत की जा सके। इस अवसर परियोजना निदेशक डीआरडीए शिल्पी पंत ने अवगत कराया कि चयनित कलस्टर में 14 रेखीय विभागो को 5103.00 लाख की धनराशि स्वीकृत की गयी है जिसमें कुल कन्वर्जेन्स फंड 3603.00 लाख हैं, तथा 1788.64 लाख कन्वर्जेन्स फंड व्यय किया गया हैं। जिसमें 15 करोड क्रिटिकल गैप फडिंग हेतु प्रेषित किया गया है जिसमे से 450.00 करोड स्वीकृत हुआ है जिसमे 378.06 लाख व्यय किया जा चुका है। इसके साथ ही 545 स्वीकृत कार्यो मे से 476 कार्य पूर्ण किये जा चुके है तथा 30 कार्य गतिमान है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डीडी पंत, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 बीडी जोशी, मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्या, जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह, जिला लीड बैंक अधिकारी एन0आर0 जौहरी, अधि0अभि0 पेयजल निगम सीपीएस गंगवार, लोनिवि संजय पांडे, ग्रामीण निर्माण विभाग रमेश चन्द्रा, जिला पंचायतराज अधिकारी रामपाल सिंह सहित संबंधित विभागो के अधिकारी मौजूद रहे।
