Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 5, 2026

अल्मोड़ा पुलिस अधीक्षक ने किया स्मार्ट बैरिक का किया उद्घाटन, जवानों को बैरिकों में घर जैसा होगा महसूस

 

अलमोडा ।   अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड के ड्रीम प्रोजेक्ट पुलिस स्मार्ट बैरक के अंतर्गत आज पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाईन अल्मोड़ा में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित “स्मार्ट पुलिस बैरक”* का उद्घाटन किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा पुलिस कर्मचारियों के रहन-सहन के स्तर में सुधार* करते हुए पुरानी बैरिकों का आधुनिकरण करवाकर विभिन्न सुविधाओं से युक्त किया गया है। जिसमें कर्मचारियों को ड्यूटी के उपरान्त बैरिकों में आकर घर जैसा महसूस हो सके।

स्मार्ट पुलिस बैरिक में दीवान बेड तथा प्रत्येक बैड के पास जवानों के सामान को सुव्यवस्थित तरीके से रखने हेतु एक-एक अलमारियाॅ एवं अन्य स्थापित की गई हैं।
‘ इसके अतिरिक्त जनपद अल्मोड़ा की समस्त पुलिस बैरकों की मरम्मत कर उन्हें भी पुलिस स्मार्ट बैरक के रूप में परिवर्तित किया जाएगा।
*उद्घाटन समारोह में मातवर सिंह रावत पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा, जीतेन्द्र पाठक प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन, उ0नि0दामोदर कापड़ी, उपनि0 कालू चन्द्र मेडिया सैल प्रभारी हेमा ऐठानी सहित अन्य अधि0/कर्मचारी मौजूद रहे।*

You may have missed

Advertisement