Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 23, 2026

तबीयत बिगडऩे पर पूर्व सीएम हरीश रावत एस दिल्ली रेफर 

देहरादून। कोरोना संक्रमण की चपेट में आए प्रदेश के पूर्व मुयमंत्री हरीश रावत को एस दिल्ली रेफर किया गया है। एक दिन पहले पूर्व सीएम व उनके परिवार के चार सदस्यों की जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। गुरुवार को तबीयत बिगडऩे पर दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय पहुंचे। अस्पताल में उनका सीटी स्कैन व खून की जांच की गई। उनकी छाती में संक्रमण यादा पाया गया। साथ ही ऑक्सीजन का स्तर भी कुछ कम था। वहीं उन्हें शुगर की समस्या पहले से ही है। चिकित्सकों ने उन्हें एहतियातन एस दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया। कोरोना संक्रमण की चपेट में आए पूर्व सीएम की पत्नी, बेटी व अन्य दो सदस्यों का स्वास्थ्य ठीक है। वह होम आइसोलेशन पर ही हैं। इधर, प्रदेश के मुयमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भी पूर्व मुयमंत्री हरीश रावत के शीघ्र स्वास्थ्य लाग की कामना की। चिकित्सकों के उन्हें एस के लिए रेफर किए जाने पर सीएम ने अधिकारियों को उन्हें एयर एंबुलेंस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही दिल्ली स्थित स्थानिक आयुक्त को एस प्रबंधन व चिकित्सकों से समन्वय कर जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। वहीं पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी हरीश रावत का हाल जाना और शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन से भी फोन पर बात कर पूर्व सीएम हरीश रावत के स्वास्थ्य की उचित देखरेख का अनुरोध किया है। गौरतलब है कि पूर्व सीएम हरीश रावत कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए कुछ दिन पहले टीका भी (पहली डोज) लगवा चुके हैं। इसके बाद वह कई कार्यक्रमों में शामिल भी हुए। दोक दिन पहले ही वह डीएवी पीजी कॉलेज व सुभाष रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित होली मिलन समारोह में भी शामिल हुए।

Advertisement