डीएम ने हरी झंडी दिखाकर पोलिंग पार्टियों को किया रवाना, चालकों
बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार ) जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने आज स्थानीय नागर निकाय निर्वाचन 2018 के लिए नगरपालिका बागेश्वर की 22 व नगरपंचायत कपकोट की 07 पोलिंग पार्टियों को स्थानीय डिग्री कालेज परिसर से हरी झण्डी दिखाकर व चालकों का एल्कोहल मीटर से परीक्षण के उपरान्त रवाना किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सभी मतदान कार्मिकों को अपना आचरण स्वतंत्र व साफ रखने के साथ साथ तनावमुक्त होकर कार्य कार्य करना होगा, तनावमुक्त तब होंगे जब आप लोग तन व मन से अनुशासित रहेंगे। कहा कि पोलिंग ऐजेन्डों के साथ विन्रमता से बात करें तथा मतदाताओं से विनम्रता से पेश आये, लेकिन अपने सही निर्णय में दृढ़ रहना होगा। जो चीज सही है तो उस पर किसी भी प्रकार का संशय नहीं होना चाहिए और कहा कि सभी मतदान कर्मी सकुशल अपने बूथों में जा कर निभ्र्ाीक होकर मतदान सम्पन्न कराकर सकुशल वापस आये।
पुलिस ब्रीफिंग के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन को सम्पन्न कराने के लिए पुलिस कार्मिकों की अहम भूमिका होती है इसलिए आप लोगों की ड्यूटी आज से शुरू हो चुकी है जो तब तक रहेगी जब तक बैलेट बाक्स स्टॉंग रूम के अन्दर नहीं चला जाता है। सभी लोगों को स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव कराना है इसके लिए आप लोगों को अपनी कार्यशैली, आचरण में स्वतंत्रता व निष्पक्षता दिखानी है। मतदाताओं से उतनी ही बात करें जितनी आवश्यक हो। और कहा कि पुरूष व महिला मतदाताओं के लिए अलग-अलग लार्इन की व्यवस्था करने के निर्देश दिये और कहा कि महिला मतदाता को महिला पुलिस कर्मी ही चैक करें तथा केार्इ भी मतदाता मतदान केन्द्र के अन्दर कोर्इ भी आवांछनीय चीज न ले जा पाए इस पर आपको नजर रखनी होगी। इस प्रकार के मामले बड़े संवेदनशील होते है इसलिए सजगतापूर्ण रहकर अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें तथा मतदाताओं के साथ एक जैसा व्यवहार रखने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि कोर्इ गर्भवती महिला, दिव्यांग जन, वृद्धजन व बीमार व्यक्ति मतदान करने आता है तो उसके साथ विशेष व्यवहार रखते हुए उन्हें प्राथमिकता दें। तथा सभी पुलिस कार्मिकों को पोलिंग पार्टी के साथ एक टीम भावन के साथ रहकर निर्वाचन कराना होगा। उन्होंने कहा कि बैलेट बाक्स की सुरक्षा के लिए हमेशा सजग रहें। आर्दश आचार संहिता का उलंघन न हो इसलिए मतदान केन्द्र के दायरे में मदिरापान व धुम्रपान पूर्णत: वर्जित रहेगा, इसके लिए सभी कार्मिकों को पैनी नजर रखनी होगी तथा अपनी ड्यूटी का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करेंगे।
इस दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय डिग्री कालेज में नगरपालिका बागेश्वर व नगरपंचायत कपकोट के लिए बने स्टॉंग रूमों का निरीक्षण किया। तथा वहॉ अन्य सुविधाओं का जायजा लेते हुए वहॉ मौजूद मतदान कार्मिकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए उपस्थित स्वास्थ टीम से मुलाकात की, इस सन्दर्भ में टीम द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि उनके पास पर्याप्त औषधि है तथा मतदान कार्मिकों का परीक्षण भी किया जा रहा है। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने बताया कि नगरपालिका बागेश्वर क्षेत्र में 04 अति संवेदनशील व 07 संवेदनशील मतदान केन्द्र है तथा नगरपंचायत कपकोट में 04 अति संवेदनशील व 03 संवेदनशील मतदान केन्द्र है। उक्त केन्द्रों की सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस प्रशासन को जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि उक्त मतदान केन्द्रों पर पुलिस के अतिरिक्त सैक्टर मजिस्ट्रेट एवं जोनल मजिस्ट्रेट भी अपनी गस्त निरंतर बनाये रखें। साथ ही चुनाव के सम्बन्ध में पार्टी के पहुॅचने से लेकर मतदान शुरू कराने एवं इसके उपरान्त प्रत्येक 02 घण्टे पर मतदान सम्बन्धी सूचना देने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी राहुल कुमार गोयल, मुख्य विकास अधिकारी एस.एस.एस.पांगती, संयुक्त मजिस्ट्रेट कपकोट नरेन्द्र सिंह भण्डारी, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक महेश जोशी, जिला विकास अधिकारी के.एन.तिवारी, उप जिलाधिकारी/आर.ओ. बागेश्वर राकेश चन्द्र तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी पूनम पाठक सहित जोनल/सैक्टर मजिस्ट्रैट व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
