Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

कुंभ मेला अधिकारी व आईजी ने किया गंगा पूजन

हरिद्वार। मेला अधिकारी दीपक रावत व कुंभ मेला आईजी संजय गुंयाल ने महाकुभ के सफल आयोजन के लिये हरकी पैड़ी पर मां गंगा, नौ ग्रहों एवं अन्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात मेलाधिकारी, पुलिस महानिरीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने मां मंशादेवी, मां चण्डीदेवी में भी पूजा-अर्चना की। इस मौके पर मेलाधिकारी दीपक रावत ने कहा कि महाकुभ मेला नोटिफाई हो गया है। जिसके चलते मां गंगा की पूजा-अर्चना की गई और मां गंगा के आशीर्वाद से महाकुभ मेला सकुशल और निर्विघ्न संपन्न हो ऐसी कामना की गई। किसी तरह की दुर्घटना न हो, सभी लोग यहां पर आएं, आनंद से स्नान करें, अछे अनुभव लेकर जाएं और सब कुछ सकुशल हो। मेलाधिकारी ने कहा कि महाकुभ मेला एक चुनौतीपूर्ण आयोजन रहा है, लेकिन एक टीम वर्क भी है, जिसमें सबको मिलकर काम करना है। जिसमें हमें श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों के साथ ही मीडिया से भी सहयोग चाहिए। उन्होंने कहा कि महाकुभ में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को एसओपी का पालन करना चाहिए। ताकि हम सुरक्षित व भव्य कुभ को निर्विघ्न सपन्न करा सकें। इस अवसर पर गंगा सभा की ओर से आचार्य अमित शास्त्री ने गंगा सभा कार्यालय में मेलाधिकारी, पुलिस महानिदेशक, एसएसपी कुभ को गंगाजलि व प्रसाद भेंट किया। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महाकुभ जन्मेजय खण्डूड़ी, अवधेश कौशिक, अनुराग शास्त्री सहित अन्य पदाधिकारी एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement