उत्तराखण्ड़ में एक ही दिन में कोरोना के 500 केस
देहरादून। राय में तकरीबन सवा तीन महीने बाद कोरोना के एक ही दिन में पांच सौ मरीज सामने आए हैं। 23 दिसबर को राय में 564 मरीज मिले थे और तब से लेकर आज तक यह सबसे बड़ी संया है। इसके साथ ही राय में कोरोना संक्रमण बेकाबू होता दिख रहा है। खासकर राजधानी देहरादून में हर दिन बड़ी संया में मरीज मिलने से सरकार की मुश्किल बढ़ गई है। गुरुवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राय में पांच सौ नए मरीज मिले। देहरादून में 236, हरिद्वार में 149, नैनीताल में 49, पौड़ी में 14, पिथौरागढ़ में पांच, रुद्रप्रयाग में दो, टिहरी में 11, यूएस नगर में 22, उत्तरकाशी में एक, चपावत में एक, चमोली में एक, बागेश्वर में चार जबकि अल्मोड़ा जिले में पांच नए संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही राय में कोरोना के कुल मरीजों का आंकड़ा 100911 हो गया है। इसमें से 95455 मरीज पूरी तरह ठीक हो गए हैं जबकि 2236 एक्टिव मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। गुरुवार को 17 हजार से अधिक सैंपलों की रिपोर्ट आई। 19 हजार से अधिक सैंपल जांच के लिए भेजे गए जबकि 15 हजार से अधिक सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। एस ऋषिकेश में भर्ती एक जबकि कैलाश अस्पताल में भर्ती एक संक्रमित की मौत हो गई।
इसके साथ ही राय में मृतकों का आंकड़ा 1719 पहुंच गया है। राय में कोरोना संक्रमण की दर 3.66 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 94.59 प्रतिशत रह गई है। मरीजों की संया बढऩे के साथ ही राय में मरीजों की रिकवरी की दर दो प्रतिशत गिर गई है। देहरादून में कंटेनमेंट जोन की संया बढ़कर छह हो गई है।
