Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

कपकोट के पुल के पास नहीं खोली जाएगी शराब की दुकान 

बागेश्वर। कपकोट पुल के पास शराब की दुकान का विरोध के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। एसडीएम, नगर पंचायत अध्यक्ष, थानाध्यक्ष, आबकारी विभाग के अलावा स्थानीय लोगों की इस मामले में बैठक आयोजित की गई। इसमें निर्णय लिया गया कि कपकोट पुल के पास शराब की दुकान किसी भी हालत में नहीं खोली जाएगी। पांच दिन के भीतर अनुज्ञापी से दुकान भराड़ी में स्थानांतरित करने को कहा गया। भराड़ी में स्वीकृत शराब की दुकान को संचालक ने कपकोट पुल के पास खोल दिया था। दुकान खुलते ही इसका विरोध भी शुरू हो गया। गुरुवार को लोगों ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर इसका विरोध किया। लोगों के विरोध के बाद तहसील प्रशासन ने शुक्रवार को तहसील सभागार में बैठक हुई। बैठक में एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, थानाध्यक्ष मदन लाल के अलावा आबाकारी विभाग, वार्ड नंबर छह और सात के लोगों के अलावा दुकान संचालक मौजूद रहे। बैठक में तय किया गया कि शराब की दुकान कपकोट पुल के पास नहीं खोली जाएगी। केदारेश्वर जैसे पवित्र स्थल के अलावा क्षेत्र में पांच स्कूल हैं। ऐसे सार्वजनिक स्थान पर शराब की दुकान का हर हाल में विरोध होगा। दुकान संचालक को पांच दिन के भीतर पुल बाजार से भराड़ी में दुकान स्थानांतरित करने को कहा।

Advertisement