Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

एई बेलवाल के निधन पर शोक, परिजनों को सौंपा शव

बागेश्वर। जल निगम के सहायक अभियंता हेम चंद्र बेलवाल के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजन और जल निगम अधिकारी शव लेकर रामनगर को रवाना हो गए हैं। उनके निधन पर जल निगम कार्यालय में शोक सभा आयोजित की गई। सहायक अभियंता के शव को लेने के लिए उनके परिजन देर रात यहां पहुंचे। शुक्रवार को सुबह उन्हें पोस्टमार्टम के बाद परिजन रामनगर ले गए, जहां उनका दाह संस्कार किया जाएगा। इधर हेम चंद्र बेलवाल के निधन पर अधिशासी अभियंता सीपीएस गंगवार समेत सहायक अभियंता सुनील जोशी और नयन जोशी, इं हरीश जोशी, इं मीनू, इं अंजलि, डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन के जगदीश तिवारी, गोविंद मेहरा, ठेकेदार एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन कठायत, माल्ता के ग्राम प्रधान गणेश रावत आदि ने शोक जताया।

 

Advertisement