Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

किन्नरों के लिए नियमावली बनाई जाए: विनय गोयल 

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल ने कहा कि किन्नरों की ओर से शुभ अवसरों पर बधाई लेने के लिए नियमावली बनाई जानी चाहिए। शनिवार को विनय गोयल ने इस संबंध में जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव से वार्ता की। उन्होंने इस बारे में मीटिंग बुलाने का आग्रह किया। जिलाधिकारी ने शीघ्र मीटिंग बुलाने का आश्वासन दिया। डीएम से वार्ता के पश्चात भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने मीडिया से कहा की आज जब किन्नर समाज की स्वीकार्यता बढ़ रही है और वे डॉक्टर, इंजीनियर और अन्य व्यवसायिक पेशे को अपना रहे हैं, राजनीतिक क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे हैं, यहां तक की महामंडलेश्वर तक घोषित किए जा चुके हैं, समाज की मुयधारा में उनकी स्वीकार्यता निरंतर बढ़ रही है तब भी काफी संया में वे अपने परंपरागत जीविकोपार्जन कार्य को कर रहे हैं। जिसका समाज की ओर से सदैव आदर किया जाता है। विनय गोयल के अनुसार पिछले कुछ समय से इनमें से कुछ ने शुभ अवसरों पर बड़ी धनराशि की अनुचित मांग की जाने के कारण झगड़ों की सूचना आई है, जिससे समाज में वैमनस्य बढऩे का खतरा है। इसी समस्या को दूर करने के लिए उन्होंने जिलाधिकारी से वार्ता कर इस संबंध में नियमावली बनाने के लिए चर्चा की। कहा कि यदि चर्चा वार्ता के पश्चात शुभ अवसरों समाज की ओर से किन्नरों को दिए जाने वाले शगुन का निर्धारण हो जाता है तो हजारों वर्षों से चली आ रही इस परंपरा की मिठास व गरिमा समाज में बनी रहेगी। यूं भी समाज का हर परिवार इनके आशीर्वाद को अपने लिए वरदान समझता है।

Advertisement