Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे कल बागेश्वर में

 

बागेश्वर ।   प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय ने अवगत कराया है कि मा0 मंत्री, विद्यालयी शिक्षा, प्रौढ़ शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, खेल, युवा कल्याण एवं पंचायती राज, उत्तराखण्ड सरकार अरविन्द पाण्डेय का जनपद भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 05 अप्रैल 2021 को सायं 05:00 बजे पिथौरागढ़ से प्रस्थान कर 09:00 बजे लोक निर्माण विश्राम गृह बागेश्वर में पहुॅचकर रात्रि विश्राम करेंगे। दिनांक 06 अप्रैल 2021 को प्रातः 11:00 बजे से विकास भवन बागेश्वर में जिला योजना समिति की बैठक तथा 12:00 बजे से जनपद स्तर/ब्लाक स्तर के शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ अटल उत्कृष्ट विद्यालयों की समीक्षा बैठक में प्रतिभाग करेंगे। अपराह्नन 01:30 बजे कार्यालय भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में सैनिक सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे तद्पश्चात 02:30 बजे गूलरभोज/गदरपुर, उधम सिंह नगर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Advertisement