सीएम धामी ने फोन पर जाना बागेश्वर की घायल नीमा का हाल
बागेश्वर । बोलेरो हादसे में घायल जिला अस्तपाल में भर्ती नीमा देवी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मोबाइल पर बात की। उनका हाल चाल जाना। अस्पताल से मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछा। सभी घायलों के स्वस्थ होने की कामना की। इसके बाद एसडीएम प्रियंका रानी भी अस्पताल पहुंची उन्होंने सभी घायलों का हाल जाना। अपराह्नत दो बजे दोनों मृतकों का सरयू संगम पर अंत्येष्टि की गई। मालूम हो कि शनिवार देर शाम बॉबे बैंड के पास एक बोलेरो जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में पानुली देवी व सुपुली देवी का निधन हो गया। इसके अलावा चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दीपक व कमल को हल्द्वानी रेफर किया गया है। नीमा देवी, यशोदा देवी तथा प्रेमा देवी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। शनिवार रात करीब पौने बारह बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व रेडक्रॉस के चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण को फोन किया। घायलों को मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। सुबह घायलों से वार्ता करने को कहा। शनिवार की सुबह सात बजे इंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री को फोन पर अस्पताल से मिल रही सुविधाओं की जानकारी दी तो सीएम ने घायल नीमा देवी से वार्ता कर अस्पताल से मिल रही सेवाओं के बारे में पूछा तो घायल नीमा ने अस्पताल से मिल रही सुविधा पर संतोष जताया। सीएम ने सभी के जल्द सही होने की कामना की। करीब 11 बजे एसडीएम प्रियंका ने घायलों का हाल जाना।सरयू संगम पर गमगीन माहौल में अंतेष्टिसरयू संगम पर शनिवार अपराह्न दो बजे सुपुली देवी तथा पानुली देवी का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। सुपुली को उनके बेटे हरीश तथा पानुनी को उनके बेटे नरेंद्र व रोहित ने मुखाग्नि दी।क्रश बैरियर न होने से हुआ ।
जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कपकोट में हुए हादसे पर सरकार व विभाग को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि जहां पर घटना हुई है वहां क्रश बैरियर आज तक नहीं लगे हैं। जकबि करोड़ों रुपये आपदा न्यूनीकरण के नाम पर खर्च हो गए। ढाई करोड़ रोड सेफ्टी के नाम पर खर्च हुए। अब 18 करोड़ खर्च हो रहा है। विकास नहीं विनाश हो रहा है।
