Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 15, 2026

सीएम का विरोध करने जा रहे कांग्रेसी रास्ते में गिरफ्तार


हल्द्वानी ।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कालाढूंगी आगमन पर क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रविवार सुबह पुलिस ने रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं के चोटिल होने की भी सूचना है। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी ने पुलिस कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि जनता के अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण विरोध करना संवैधानिक अधिकार है, लेकिन सरकार जनता की आवाज दबाने का काम कर रही है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता चकलुवा स्थित एथेनॉल फैक्ट्री को तत्काल बंद करने, प्राधिकरण से राहत दिलाने, बेरोजगारी पर अंकुश लगाने और महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपना चाहते थे।इसके अलावा क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों के दोहन को रोकने की भी मांग उठाई गई। तिवारी ने चेतावनी दी कि सरकार से अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि समस्याओं के समाधान के लिए ठोस लिखित आदेश चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि गिरफ्तारी से कार्यकर्ताओं का मनोबल नहीं टूटेगा और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा।

You may have missed

Advertisement