Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 15, 2026

ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस का बड़ा एक्शन, 34 वाहन चालकों पर कार्रवाई; 12 व्यक्तियों के काटे चालान

यातायात नियम तोड़ने वालों और बिना सत्यापन रह रहे व्यक्तियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, एक वाहन सीज

बागेश्वर। जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए बागेश्वर पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी है। पुलिस मुख्यालय के निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों, सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों तथा बिना पुलिस सत्यापन रह रहे व्यक्तियों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 14 नवंबर 2026 को पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 34 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की। इस दौरान एक वाहन को सीज किया गया, जबकि तीन वाहनों के चालान न्यायालय के लिए प्रेषित किए गए।

वहीं, देर शाम पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत होटल और ढाबों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बाहरी क्षेत्रों से आए व्यक्तियों का सत्यापन करते हुए कुल 09 व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन किया गया। पुलिस द्वारा ऐसे संदिग्ध व्यक्तियों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है, जो बाहरी क्षेत्रों से आकर अपनी पहचान छिपाकर अथवा वेश बदलकर रह रहे हैं।

इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने तथा बिना पुलिस सत्यापन के रहने वाले 12 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

बागेश्वर पुलिस की अपील: जनपद पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने, अपने प्रतिष्ठानों में कार्यरत बाहरी व्यक्तियों का समय पर पुलिस सत्यापन कराने तथा सार्वजनिक स्थानों पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।

पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि जनपद में शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

You may have missed

Advertisement