Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

ऑपरेशन की दौरान विवाहिता की मौत परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए किया अस्पताल में जमकर हंगामा

रुद्रपुर। बचादानी की ऑपरेशन की दौरान एक विवाहिता की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगो को शांत कराया। बाद में परिजनों ने थाने में चिकित्सक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। शनिवार की देर रात को अमृत नगर नंबर 2 निवासी तपन घरामी की पत्नी सावित्री घरामी 28 वर्ष को बचादानी में तकलीफ की शिकायत पर नगर स्थित एक हॉस्पिटल में लाया गया। परिजनों ने बताया की वह चार माह से गर्भवती है। डॉक्टर ने बताया कि उसकी बचा पेट में ही मर चुका हैं। तत्काल इसकी ऑपरेशन करना पड़ेगा नहीं तो उसकी जान जा सकती है। परिजनों ने आनन-फानन में डॉक्टर से ऑपरेशन के लिये है कह दिया। बताया जाता है कि अनधिकृत रूप से चल रहे इस अस्पताल में महिला की बचेदानी का ऑपरेशन किया गया। हालत बिगडऩे पर चिकित्सक देर रात को महिला को अपने निजी वाहन से काशीपुर ले गए। जहां पर दोबारा ऑपरेशन किया गया। इस दौरान महिला की मौत हो गई। सुबह परिजन और ग्रामीण महिला के शव को लेकर पुन: दिनेशपुर हॉस्पिटल में पहुंच गए। और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष अशोक कुमार अपने पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुचे। उन्होंने सभी को जांच कर कारवाही का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में परिजनों ने हॉस्पिटल के चिकित्सक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि अस्पलात संबधित विभाग को जाच भेजा जायेगा। जांच के बाद कारवाही की जायेगी। अनधिकृत रूप से चल रहे इस अस्पताल को पूर्व में लगभग तीन माह पहले अस्पताल की ऑपरेशन कक्ष को उधम सिंह नगर के डिप्टी सीएमओ डॉ हरेंद्र मलिक ने सीज किया था। वह सीज के बाद भी ऑपरेशन कक्ष का ताला कैसे खोल गया। और उसके बाद कई गर्भवती महिलाओं का सीजर किया गया है।

Advertisement