Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

50 प्रतिशत सब्सिडी में दिया जा रहा किसानों को अदरक बीज 

बागेश्वर गरुड़ ।  अदरक की खेती करने को किसानों की दिलचस्पी बढ़ रही है। अदरक को बंदर और जंगली सूअर आदि भी नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। उद्यान विभाग ने जिले में 699 क्विटल अदरक का बीज मंगाया है। बीज 50 प्रतिशत सब्सिडी में किसानों को दिया जा रहा है। इससे लगभग आठ हजार किसान लाभावित होंगे। गत वर्ष लॉकडाउन के बाद जिले में पचास हजार से अधिक प्रवासी घर लौटे। कुछ लोग फिर से वापस चले गए हैं। जो गांव में रह रहे हैं, वह खेती से आत्मनिर्भर बनने की ओर हैं। बुधवार को उद्यान विभाग ने अदरक बीज का वितरण शुरू किया। जिससे केंद्र पर किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। उद्यान विभाग भी भीड़ को देखकर गदगद हुआ और इससे यह संदेश मिला कि लोग खेती के लिए लगातार प्रेरित हो रहे हैं। जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि बागेश्वर में 100 क्विटल अदरक का बीज वितरित किया जा रहा है। जरूरत पडऩे पर और मंगाया जाएगा। विभाग ने यह बीज 51.50 रुपये प्रतिकिलो की दर से खरीदा है। लेकिन किसानों को 26 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गरुड़ के लिए 150, कौसानी 50, वयूला 60, पिगलो के लिए 60 क्विटल अदरक का बीज आया है।

गरुड़ के प्रभारी नारायण भयेदा ने बताया कि इस वर्ष विभाग द्वारा काफी मात्रा में अदरक बीज प्रप्त हुआ है जिसका सभी किसानों को लाभ लेना चाहिए।

किसान संगठन के जिला सचिव अर्जुन राणा सहित क्षेत्र के सभी किसानों ने इस वर्ष सही समय मे बीज मिलने पर जिला उद्यान अधिकारी का आभार जताया हैं।

शामा, कपकोट, कांडा आदि सेंटरों पर भी बीज वितरण कार्य शीघ्र शुरू होगा।
आलू की करें सिचाई: जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह ने कहा कि बारिश नहीं हो रही है। जिससे आलू की फसल खराब हो सकती है। इस समय आलू की सिचाई करना जरूरी है। उसके बाद एम-45 का छिड़काव करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को उद्यान केंद्र से हरसंभव मदद की जा रही है।

 

Advertisement