Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

15 लाख रूपए की स्मैक के साथ महिला गिरतार

हरिद्वार। मादक पदार्थो की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत श्यामपुर थाना पुलिस ने चण्डी चौकी के पास चेकिंग के दौरान बरेली से स्मैक लेकर आयी एक महिला को गिरतार किया है। महिला के कब्जे से 67 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक की अंतराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रूपए कीमत है। पूछताछ में महिला ने बताया है कि वह बरेली से स्मैक लाकर देहरादून में बेचती है। महिला के खिलाफ एनडीपीए एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष अनिल चौहान, चंडी चौकी प्रभारी गजेंद्र रावत, महिला कांस्टेबल पायल चौहान व सिपल शामिल रहे।

Advertisement