Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 28, 2026

उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: हर पानी के कनेक्शन पर लगेगा मीटर,1 नही 100 रुपये में मिलेगा पानी का कनेक्शन ,अब फोकट में पानी नही: बंशीधर भगत

देहरादून। तीरथ सरकार में त्रिवेंद्र सरकार का एक और फैसला बदला गया। अब उत्तराखंड में एक रुपये में नहीं, बल्कि 100 रुपये में पानी का कनेक्शन मिलेगा। ग्रामीण और शहरी श्रेणी में एक समान पानी के कनेक्शन का शुल्क किया गया है। पहले ग्रामीण इलाकों में एक रुपये में पानी का कनेक्शन दिया जा रहा था। शहरों में पानी का कनेक्शन 3600 रुपये होने के कारण लोग कनेक्शन नहीं ले रहे थे। गुरुवार को शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने प्रदेश के शहरी निकायों की बैठक में उक्त आदेश दिए। गुरुवार को नगर निगम देहरादून में मंत्री प्रदेश के शहरी निकायों की बैठक ले रहे हैं। अभी सभी नगर निगम की चल रही, उसके बाद दूसरे चरण में नगर पालिका और तीसरे चरण में नगर पंचायतों की बैठक होगी। इस दौरान शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि पूरे प्रदेश में पानी के बिल के लिए मीटर लगेंगे। जितना पानी इस्तेमाल करोगे, उतना ही शुल्क ही देना होगा। उन्होंने कहा अब फोकट में पानी नहीं दिया जा सकता।

Advertisement