Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 26, 2026

गरुड़ में शॉट सर्किट से दोमंजिला दो मकान जलकर राख

बागेश्वर गरुड़  । तहसील के मनाखेत ग्राम पंचायत में दोमंजिला दो मकान जलकर राख हो गए। अग्निकांड में दो परिवारों को मकान के अलावा डेढ़-डेढ़ लाख का नुकसान हो गया। राजस्व उप निरीक्षक संजय कुमार ने मौके पर पहुंच नुकसान का जायजा लिया और रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी। राजस्व पुलिस क्षेत्र डंगोली के अंतर्गत मनाखेत ग्राम पंचायत के राजस्व गांव रीठा निवासी मोहन चंद पुत्र थिक चोई व किशन चंद पुत्र अमर चंद के दोमंजिला मकान में गत रात्रि शॉट सर्किट के चलते आग लग गई। दोनों के मकान आपस में चिपके हुए हैं। घटना के समय दोनों के परिवार बगल में स्थित अन्य मकान में सोए हुए थे। मध्य रात्रि में परिवार के किसी सदस्य के बाहर आने पर उसने धुंआ उठता हुआ देखा, तब आग लगने का पता चला। हो-हल्ला मचाने के बाद परिवार के अन्य सदस्य व ग्रामीण जाग गए। इसके बाद गांव के लोग भी मौके पर पहुंचने लगे। रातभर कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने सुबह तक आग पर बमुश्किल काबू पा लिया। यदि सजगता नहीं बरती गई होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही राजस्व उप निरीक्षक संजय कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि दोनों परिवारों को मकान के अलावा डेढ़-डेढ़ लाख का नुकसान हो गया है। उन्होंने जांच रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी है। ग्रामीणों ने प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि परिवारों की आॢथक स्थिति को देखते हुए जल्द कार्रवाई की जाए।

 

Advertisement