Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 29, 2026

होटलों को भी कोविड केयर सेंटर बनाने के लिए निर्देश जारी

हल्द्वानी। कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की तेजी से बढ़ रही संया ने प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की बेचैनी बढ़ा दी है। अस्पताल में मरीजों पट गए हैं। कोविड केयर सेंटरों में भी संया बढऩे लगी। ऐसे में अब जिला प्रशासन ने होटलों को भी कोविड केयर सेंटर बनाने के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। डीएम धीराज गब्र्याल ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम को प्राथमिकता में रखा है। इसके लिए अधिकारियों को भी सत निर्देश भी दिए गए हैं। हल्द्वानी में मोटाहल्दू व मोतीनगर में कोविड केयर सेंटर तैयार हो चुके हैं। गौलापार का बागजाला व मिनी स्टेडियम बद्रीपुरा में भी कोराना संक्रमित लोगों को रखा जाएगा। इसके लिए तैयारी अंतिम चरण में है। इसके साथ ही पहले से चिन्हित होटलों को भी अधिग्रहित किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
डीएम कहते हैं, लोग जांच कराने और कोविड-19 के नियमों का पालन करने में लापरवाही बरत रहे हैं। जबकि बीमारी तेजी से बढ़ रही है। अब देखना यह है कि कांटेक्ट में आए लोगों की सैंपलिंग जरूरी है। इसलिए अधिकारियों को कांट्रेक्ट ट्रेसिंग करने के लिए निर्देशित किया गया। इस तरह की प्रक्रिया का कड़ाई से पालन करना होगा।
यह है वर्तमान स्थिति: डा. सुशीला तिवारी कोविड अस्पताल में ही मरीजों की संया 127 पहुंच गई है। इसमें से 25 मरीज गंभीर हालत में हैं। जिले में 1007 सक्रिय केस हैं। जिन्हें सरकारी अस्पतालों, निजी अस्पतालों के अलावा कोविड केयर सेंटरों में भर्ती किया गया है।
पहले इन होटलों को किया था अधिग्रहित: हल्द्वानी में रॉयल विंडसर, मल्लिका, सत्यार्थ, के-11, रिलैक्स इन, सौरभ कैंडी व शिवालय होटल को अधिग्रहित किया गया था। इन होटलों में संक्रमित व्यक्तियों को खुद भुगतान करना पड़ता था।

Advertisement