Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 3, 2026

पुरोला में आल्टो हादसा 3 की मौत

देहरादून ( आखरीआंख समाचार ) मंजियाली-पुरोला मार्ग पर एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि एक यात्री की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई।
जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे पुरोला से देहरादून आ रही एक आल्टो कार नौगांव से पहले गोलना के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ व पुलिस की टीम ने रेस्क्यू कार्य किया। आल्टो में सवार रीना (50 वर्ष) पत्नी देवेंद्र कुमार निवासी पुरोला और नितिन (27 वर्ष) पुत्र गंगा सिंह निवासी खडकिया सेम पुरोला की मौके पर ही मौत हुई। जबकि हादसे में घायल हुए चिराग (26 वर्ष) पुत्र देवेंद्र कुमार निवासी पुरोला गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे सीएचसी नौगांव में भर्ती कराया गया, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

Advertisement