Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

शराब की दुकान पर ओवर रेटिंग करने का आरोप

चपावत। ग्रामीणों ने पाटी की अंग्रेजी शराब की दुकान में ओवर रेटिंग करने का आरोप लगाया है। इससे लोगों में गुस्सा है। नाराज लोगों ने ओवर रेटिंग रोकने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन भेजने के साथ ही सीएम पोर्टल में भी शिकायत दर्ज कराई है। पाटी के धीरज लडवाल, तेज सिंह पाटनी, सतीश लडवाल, राजेंद्र कुमार, लक्ष्मण राम, दलीप राम, सुरेश कुमार, प्रताप सिंह, प्रेम सिंह, प्रताप सिंह, हयात राम, विक्रम सिंह, गंगा राम, राजू राम आदि का कहना है कि पाटी की अंग्रेजी शराब की दुकान में बीते माह 110 रुपये प्रिंट रेट के शराब के पव्वे को 140 रुपये में बेचा गया। इसी साल एक अप्रैल को 150 रुपये में बिक्री किया गया। अब इसी पव्वे को 170 रुपये में बेचा जा रहा है। इन लोगों का कहना है कि ओवर रेटिंग का विरोध करने सेल्समैन जान से मारने की धमकी देने के साथ ही मारपीट पर उतारू होते हैं। इससे उनमें डर पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रिंट रेट से अधिक दाम पर शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement