March 4, 2026

बागेश्वर में चेयरमैन सुरेश खेतवाल, काँग्रेस के थिंकटैंक पर उठे सवाल

बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार ) नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन की मतगणना प्रक्रिया आज राजकीय स्ना0 महाविद्यालय बागेश्वर में नगरपालिका परिषद बागेश्वर व कपकोट के अध्यक्षों/सदस्यों पदों के मतगणना प्रक्रिया जिलाधिकारी रंजना राजगुरू व पर्यवेक्षक हरीश चन्द्र काण्डपाल की देखरेख में शान्तिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न हो गई है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना दो चक्रों में सम्पन्न हुई है।
नगरपालिका बागेश्वर के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार निर्दलीय प्रत्याशी सुरेश खेतवाल को 2754 मत प्राप्त हुए जिन्हें विजय घोषित किया गया, दूसरे स्थान पर कुन्दन सिंह भाजपा प्रत्याशी को 2387 मत प्राप्त हुए, विजय प्रत्याशी सुरेश खेतवाल अपने निकटतम प्रत्याशी कुन्दन सिंह से 367 मतों से आगे रहे। वहीं नगरपंचायत कपकोट के अध्यक्ष पद हेतु गोविन्द सिंह कांग्रेस प्रत्याशी को 1320 मत तथा भाजपा प्रत्याशी गिरीश जोशी को 973 मत प्राप्त हुए, गोविन्द सिंह अपने निकटतम प्रत्याशी से 347 मतों से आगे रहे।
नगरपालिका परिषद बागेश्वर के विजयी सदस्यों पद वार्ड संख्या 01 बिलौनासेरा से भूपेन्द्र सिंह कांग्रेस प्रत्याशी 875, वार्ड संख्या 02 नारायणदेव से बबीता पाण्डेय कांग्रेस प्रत्याशी को 441, वार्ड संख्या 03 ज्वालादेवी वार्ड से नीमा निर्दलीय प्रत्याशी को 461, वार्ड संख्या 04 सैममन्दिर से नीमा देवी भाजपा प्रत्याशी को 293, वार्ड संख्या 05 बागनाथ से धीरेन्द्र परिहार भाजपा प्रत्याशी को 438, वार्ड संख्या 06 ठाकुरद्वारा से मुन्नी मेहता बसपा को 294, वार्ड संख्या 07 कठायतबाड़ा से प्रेम सिंह भाजपा को 533, वार्ड संख्या 08 मण्डलसेरा उत्तर से कैलाश राम कांग्रेस प्रत्याशी को 394, वार्ड संख्या 09 मण्डलसेरा दक्षिण से रूपा देवी भाजपा को 653, वार्ड संख्या 10 माॅ चण्डिका से नितेश कुमार निर्दलीय प्रत्याशी को 734, वार्ड संख्या 11 वेणीमाधव से नवीन चन्द्र भाजपा प्रत्याशी 462 मतों से विजयी हुए।
इसी प्रकार नगरपंचायत कपकोट के सदस्य पद हेतु वार्ड संख्या 01 मण्डलखेत से शामली देव भाजपा प्रत्याशी को 150, वार्ड संख्या 02 कपकोट बाजार से तनुज निर्दलीय प्रत्याशी को 176, वार्ड संख्या 03 शिवालय से गोदा भाजपा प्रत्याशी को 161, वार्ड संख्या 04 भराड़ी से दीपक सिंह कांग्रेस प्रत्याशी को 218, वार्ड संख्या 05 ऐठाण से हेमा देवी प्रत्याशी कांग्रेस को 242, वार्ड संख्या 06 पालीडुंगरा से प्रवीण सिंह कांग्रेस प्रत्याशी को 149 तथा वार्ड संख्या 07 खीरगंगा से डुंगर सिंह कांग्रेस प्रत्याशी 160 मत प्राप्त कर विजयी घोषित हुए। नगरपालिका परिषद बागेश्वर के अध्यक्ष/सदस्य पद पर विजयी प्रत्याशियों को रिटर्निंग आफिसर बागेश्वर राकेश चन्द्र तिवारी के द्वारा प्रमाण पत्र दिए गये तथा नगरपंचायत कपकोट के अध्यक्ष/सदस्य पद पर विजयी प्रत्याशियों को रिटर्निंग आफिसर कपकोट नरेन्द्र सिंह भण्डारी के द्वारा प्रमाण पत्र दिए गये।
यहाँ यह सवाल प्रायः जिले के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जहन में बार 2 उठ रहा था कि यदि पार्टी का थिंकटैंक अपने पूरे होशोहवास में रहकर व जमीनी हकीकत की ठीक से जांच पड़ताल कर जिले सहित पूरे प्रदेश में टिकट बटवारा करता तो आज शायद निकाय चुनावों की तस्वीरे कुछ और ही नजर आ रही होती।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने स्थानीय नागर निकाय सामान्य निर्वाचन को शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों, गणमान्य व्यक्तियों, पत्रकार बन्धुओं तथा निर्वाचन हेतु लगाए गए अधिकारियों/कर्मचारियों, पुलिस प्रशासन को शुभकामनाऐं प्रेषित की हैं ।