Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

ब्रेकिंग: अपने वार्ड को नही जीता पाये शिक्षामंत्री

गूलरभोज ( आखरीआंख समाचार ) गूलरभोज नगर पंचायत का परिणाम पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में जाता लेकिन मतदाताओं ने बता दिया कि कभी न कभी की गयी छोटी सी गलती का भी परिणाम भुगतना पड़ता है। गूलरभोज नगर पंचायत में सात वार्ड हैं जिनमें से आज परिणाम आने के बाद 6 वार्ड भाजपा के पक्ष में गये जहां भाजपा प्रत्याशियों ने अपने विरोधी उम्मीदवार को कड़ी शिकस्त दी लेकिन वार्ड 3 जो शिक्षामंत्री अरविंद पांडे का गृहक्षेत्र है जहां से भाजपा ने अपना प्रत्याशी निशा को उतारा था लेकिन कांग्रेस की निर्मला देवी ने निशा को 43 मतों से मात देकर सबको चैंका दिया। कमोबेश यही स्थिति दिनेशपुर के वार्ड 6 की भी रही कि जहां पूर्व दर्जा राज्यमंत्री विजय मंडल की पुत्रवधू पायल मंडल को कांग्रेस की कानुप्रिया ने 80 मतों से शिकस्त दी।

Advertisement