Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 31, 2026

गूगल ने कोविड-19 के खिलाफ जंग में भारत को दिया 135 करोड़ रुपये का अनुदान

नईदिल्ली, । कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से देश में त्राहि-त्राहि मची हुई है। ऐसे में कई मित्र देशों ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। वहीं इसी बीच अब गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने कोरोना के चलते देश के हालात को देखते हुए 135 करोड़ रुपये के रिलीफ फंड की घोषणा की है। इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने भी मदद के लिए हाछ बढ़ाया है। नडेला ने आज कहा कि कंपनी देश को राहत देने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा ऑक्सीजन उपकरण खरीदने में भी मदद करेगी।
सुंदर पिचाई के ट्वीट के मुताबिक, भारत में कोरोना संकट को देखते हुए गूगल ने 135 करोड़ रुपये का फंड देने का फैसला किया है। यह फंड गिव इण्डिया और यूनिसेफ के जरिए भारत को मिलेंगे।
गिव इण्डिया को दिए गए फंड से उन लोगों को आर्थिक मदद दी जाएगी जो कोरोना के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं, ताकि वे अपने रोजमर्रा के खर्च उठा सकें। इसके बाद, यूनिसेफ के जरिए ऑक्सीजन और टेस्टिंग उपकरण सहित अन्य मेडिकल सप्लाई दी जाएगी। गूगल के कर्मचारी भी भारत के लिए चंदा इक_ा करने के लिए अभियान चला रहे हैं। अभी तक 900 गूगल कर्मियों ने 3.7 करोड़ रुपये का फंड इक_ा किया है।
बता दें कि भारत में रविवार को कोरोना के साढ़े तीन लाख से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं। ये अभी तक किसी देश में एक दिन के अंदर आए सर्वाधिक मामले हैं। वहीं, कोरोना के कारण 2800 से ज्यादा मरीजों ने दम तोड़ा है। यह भारत में कोरोना से होने वाली सबसे ज्यादा मौतें हैं।

You may have missed

Advertisement