Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 29, 2026

रूस से स्पुतनिक-वी टीके की पहली खेप भारत पहुँची, अनेक देश कर रहे भारत की सहायता

नई दिल्ली,  । देश में कोरोना वायरस ने अबतक के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। वहीं राहत की खबर है कि रूस की स्प्तनिक वी टीके की पहली खेप शनिवार को हैदराबाद पहुंच गई है। देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए कई दूसरे देशों ने मदद का हाथ बढ़ाया है। अमेरिका, सिंगापुर, फ्रांस, मिस्र, कनाडा समेत कई देश भारत की मदद कर रहे हैं।
देश में पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के चार लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए कई दूसरे देशों ने मदद का हाथ बढ़ाया है। भारत के लिए यह बड़ी राहत की खबर है कि देश में वैक्सीनेशन की तीसरा चरण शुरू हो गया है। इसके तहत 18-44 साल की उम्र वाले लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाना है। वहीं मुंबई के बीकेसी से वैक्सीन ना होने की वजह से लोगों को वापस कर भेज दिया गया है। इधर थाईलैंड से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भारत पहुंचे हैं। वहीं महाराष्ट्र के कुछ इलाकों और तमिलनाडु में 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से आठ लोगों की मौत हो गई

Advertisement