Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 29, 2026

कोरोना को लेकर बने राष्ट्रीय नीति: सोनिया गाँधी,-हर गरीब के खाते में भेजें जाएं 6000 रुपये

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले सगातार बढ़ रहे हैं। इस बीच कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक वीडियो संदेश जारी किया है। इसमें उन्होंने केंद्र सरकार से कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने को लेकर एक राष्ट्रीय नीति पर राजनीतिक सर्वसम्मति बनाने की अपील की है।
सोनिया गांधी ने वीडियो संदेश में कहा कि अब समय आ गया है कि केंद्र एवं राज्य की सरकारें जागें और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 का टीका सभी नागरिकों को नि:शुल्क लगाया जाना चाहिए और देश की टीकाकरण मुहिम को गति देने के मकसद से टीकों का उत्पादन बढ़ाने के लिए लाइसेंस हासिल करने को अनिवार्य बनाया जाना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वह केंद्र सरकार से अपील करती हैँ कि देश में कोविड-19 संकट से निपटने के लिए राष्ट्रीय नीति तैयार की जाए और इसे लेकर राजनीतिक सर्वसम्मति बनाई जाए। उन्होंने कहा, अब समय आ गया है कि केंद्र एवं राज्य सरकारें जागें और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार से अपील की कि वह हर गरीब परिवार के खाते में छह-छह हजार रुपए पहुंचाए, ताकि मौजूदा संकट से निपटने में उन्हें मदद मिल सके। उन्होंने जांच बढ़ाने और आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं की काला बाजारी रोकने की अपील की। सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ाई में केंद्र के साथ खड़ी रहेगी और उन्होंने सभी भारतीयों से इस मुश्किल समय में एकजुट रहने की अपील की।

Advertisement