Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 12, 2026

उत्तराखंड को मिली कोविड वैक्सीन की दो लाख खुराक

देहरादून। राय को कोविड वैक्सीन की दो लाख खुराक मिल गई हैं। आज 1.20 लाख टीके और पहुंचने वाले हैं। वैक्सीन मिल जाने से राय में टीकाकरण अभियान फिर से रतार पकड़ेगा। पिछले दो दिन से राय के 90 फीसदी केंद्रों पर टीकाकरण ठप पड़ा हुआ था। राय प्रतिरक्षण अधिकारी डा. कुलदीप सिंह मर्तोलिया ने बताया कि सोमवार दोपहर में कोविड वैक्सीन के दो लाख टीकों की खेप देहरादून पहुंच गई थी। शाम तक इन्हें जिलों को वितरित भी कर दिया गया है। ताकि टीकाकरण अभियान रुके नहीं। उन्होंने बताया कि यह टीके 45 से अधिक उम्र वालों के लिए आए हैं और उनके लिए आज भी 1.20 लाख टीके देहरादून पहुंच रहे हैं। इन टीकों के मिल जाने से कोरोना के खिलाफ लड़ाई मजबूती के साथ लड़ पाएंगे और टीकाकरण अभियान में और तेजी आएगी। राय में 710 केंद्र कोविड टीकाकरण के लिए बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर वैक्सीन की उपलब्धता जिला स्तर की टीमें सुनिश्चित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अभी हमें 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लिए टीके नहीं मिले हैं। इसलिए इस आयु वर्ग के टीके आने तक 45 वर्ष से अधिक उम्र वालों का अधिक से अधिक टीकाकरण करने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि टीकाकरण केंद्रों पर यादा भीड़ न लगे। राय में टीकाकरण को लेकर उत्साह है और लोग बिना किसी हिचक के टीकाकरण करवाने आ रहे हैं।

You may have missed

Advertisement