Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

गाँव मे पहली बार पहुँची बस , खुशी से उछल ग्रामीण

रुद्रप्रयाग ( आखरीआंख समाचार ) विकासखण्ड जखोली के अन्तर्गत पीएमजीएसवाई के तहत कोट-जखवाड़ी-मल्ली मोटरमार्ग का कार्य पूर्ण हो चुका है। मार्ग का कार्य पूरा होने पर विभाग की ओर से बस का सफल ट्रायल कराया गया। बस के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने अधिकारियों का जोरदार स्वागत करते हुए खुशी जताई।
दरअसल, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत कोट-जखवाड़ी-मल्ली साढ़े तीन किमी मोटरमार्ग का निर्माण किया गया है। सड़क से तीन ग्राम सभा जखवाड़ी, सन एवं कोट के साथ ही छः सौ से ज्यादा ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा। निर्माण कार्य पूरा होने पर विभागीय अभियंताओं की ओर से बस का ट्रायल लिया गया, जो कि सफल रहा। बस के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत करते हुए अधिकारियों का धन्यवाद देकर खुशी मनाई। पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता शिवन रावत ने बताया कि सड़क निर्माण से क्षेत्र की जनता को यातायात का लाभ मिलेगा। सड़क के अभाव में ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब सड़क बनने से ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी देखी जा रही है। इस मौके पर मनमोहन बिजल्वाण, कनिष्ठ अभियंता प्रदीप कुमेड़ी, विपिन कर्णवाल, अनिल कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Advertisement