April 1, 2026

बागेश्वर पुलिस अधीक्षक ने सभी थानों को दिए दवाओं की कालाबाजारी रोकने के निर्देश, दवा विक्रेताओं का किया निरीक्षण

बागेश्वर । आज  सी.एम.एस. बागेश्वर एवं उनकी टीम चीफ फार्मसिस्ट जिला चिकित्सालय बागेश्वर व कोतवाली पुलिस, एस0ओ0जी0 बागेश्वर की संयुक्त टीम द्वारा नगर क्षेत्र के समस्त मेडिकल स्टोर्स में कोविड की दवाइयों, आक्सीजन सिलैन्डर, आक्सीजन किट एवं अन्य आवश्यक दवाओं की कालाबाजरी के सम्बंध में चैकिंग की गयी। इस दौरान किसी भी मेडिकल स्टोर्स में कोई अनियमितता नहीं पायी गई। चैकिंग के दौरान संयुक्त टीम द्वारा मेडिकल स्टोर्स संचालकों से वार्ता कर बताया गया कि कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम/बचाव हेतु आवश्यक दवाईयों/आक्सीजन सिलैण्डर आदि का अनावश्यक रूप से भण्डारण ना करें, यदि कोई भी इस प्रकार आवश्यक दवाइयों/सामग्री का अनाधिकृत रूप से भण्डारण करते हुए पाया जाता है तो सम्बन्धित के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। वहीं मेडिकल स्टोर संचालकों से कोविड- 19 संक्रमण के दौरान अपेक्षित सहयोग करने हेतु अपील की गई।