Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 24, 2026

बागेश्वर में रेडियो अनुरक्षण अधिकारी/रेडियो केन्द्र अधिकारी की परीक्षा 23 नवम्बर को

बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार ) प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिये अवगत कराया है कि जनपद बागेश्वर में रेडियों अनुरक्षण अधिकारी एवं रेडियो केन्द्र आधिकारी के पदों हेतु 23 नवम्बर एवं 24 नवम्बर 2018 को शारीरिक दक्षता परीक्षा पुलिस लाईन, बागेश्वर में निर्धारित है। 24 नवम्बर 2018 को हल्द्वानी में सेना भर्ती रैली प्रस्तावित है जिसके मद्देनजर उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा अपने पत्र से सेना रैली में भी प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थी जिनका रेडियो अनुरक्षण अधिकारी एवं रेडियो केन्द्र अधिकारी के पदों हेतु शारीरिक नाप-जोख की जानी है, की नाम-जोख 23 नवम्बर 2018 को पूर्वाह्न में सम्पन्न कराने के निर्देश दिये गये है।
उन्होंने बताया कि ऐसे अभ्यर्थी जिनका रेडियो अनुरक्षण अधिकारी एवं रेडियो केन्द्र अधिकारी हेतु शारीरिक नाप-जोख होनी है एवं साथ ही उनके द्वारा सेना भर्ती रैली हल्द्वानी में 24 नवम्बर 2018 को प्रतिभाग किया जाना है, वे दिनांक 23 नवम्बर के पूर्वाह्न पुलिस लाईन, बागेश्वर में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। सेना भर्ती रैली में वाहनों की समुचित व्यवस्था किये जाने हेतु प्रभारी, के0एम0ओ0यू0लि0 बागेश्वर एवं सहा0 सम्भागीय परिवहन अधिकारी, बागेश्वर को निर्देशित किया गया है जिनके दूरभाष नंबर 9411349583 प्रभारी के0एम0ओ0यू0लि0 बागेश्वर तथा 9456142845 सहा0 सम्भागीय परिवहन अधिकारी बागेश्वर है। किसी भी प्राकर की असुविधा होने पर उक्त दूरभाष नम्बरों पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Advertisement