जनता मिलन कार्यक्रम पूर्ववत : डीएम
बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार ) जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने बताया कि प्रत्येक सोमवार को कलेक्टे्ट सभागार में आहुत होने वाले जनता मिलन कार्यक्रम पुन: दिनांक 26 नवम्बर 2018 से प्रात: 10:00 बजे से आहूत किया जायेगा। उन्होने जनपद के समस्त जिलास्तरीय अधिकारी को ससमय जनता मिलन कार्यक्रम में उपस्थित होने के निर्देष दिये है।
