Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026

नाबालिगा के साथ दुराचार करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

बागेश्वर ।  वादिनी ने कोतवाली बागेश्वर में आकर तहरीर दी कि उनकी नाबालिक पुत्री जो घर से बाजार सामान खरीदने गयी थी परन्तु वापस घर नहीं आई तथा ना ही उससे कोई सम्पर्क हो पाया। वादिनी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली में मु0 FIR NO-37/2021 धारा- 365 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया है । *प्रकरण में तत्काल संज्ञान लेते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक  जनपद बागेश्वर द्वारा नाबालिग लड़की की तलाश/बरामदगी हेतु प्रभारी कोतवाली बागेश्वर व टैक्नीकल टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। क्षेत्राधिकारी बागेश्वर के निर्देशन में प्रभारी कोतवाली बागेश्वर श्रीमती खष्टी बिष्ट द्वारा* गुमशुदा की तलाश हेतु टीम गठित कर टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। पुलिस टीम ने अथक प्रयासों, सुरागरसी/पतारसी के उपरान्त आज दिनांकः 09-05-2021 को नाबालिक गुमशुदा को आरोपी सागर कुमार पुत्र चिरंजी लाल के घर पुरानी बस्ती मालधन थाना रामनगर जनपद नैनीताल से सकुशल बरामद किया गया। नाबालिगा लड़की द्वारा बताया गया कि आरोपी सागर द्वारा उसे बहला फुसलाकर उसके साथ दुराचार किया गया। अभियोग में आरोपी के खिलाफ धारा- 363/366 ‘ए’ /376 भादवि व 3/4 पोक्सो अधि0 की बढोत्तरी की गई तथा आरोपी सागर कुमार उपरोक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस  टीम  में ssi खष्टी बिष्ट प्रभारी कोतवाली si कृष्ण गिरी कानि0 सुनील बहुगुणा म0आरक्षी गोविन्दी गडियारहे।

 

Advertisement