Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026

 कपकोट पुलिस ने  18 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किया एक आरोपी गिरफ्तार

 

बागेश्वर ।  श्री अमित श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक जनपद बागेश्वर के आदेशानुसार व श्रीमान क्षेत्राधिकारी  बागेश्वर/कपकोट के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा अवैध शराब/मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक: 10-05-2021को थानाध्यक्ष कपकोट द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत शान्ति व्यवस्था/चैकिंग ड्यूटी के दौरान कपकोट में विवेक आॅटोमोबाईल के पास *संदिग्ध व्यक्ति दीपक सिंह पुत्र श्री दान सिंह निवासी- ग्राम- गैरखेत, हाल- झांझर, कपकोट* से पूछताछ/चैक किये जाने पर उक्त व्यक्ति के कब्जे से 18 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इस पर थानाध्यक्ष कपकोट द्वारा आरोपी दीपक सिंह को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी द्वारा अवैध शराब की तस्करी करने एवं कोविड संक्रमण के दृष्टिगत लागू कर्फ्यू के नियमों का भी उल्लंघन किये जाने पर थानाध्यक्ष द्वारा आरोपी दीपक सिंह के विरूद्ध थाना हाजा में मु0अ0सं0- 41/21, धारा- 188/269 भा0द0वि0, 51(बी) आपदा प्रबन्धन अधिनियम व 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

Advertisement