Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 31, 2026

कोरोना से थोड़ी राहत, संक्रमितों का आंकड़ा हुआ कम ,3.53 लाख मरीज हुए स्वस्थ

नई दिल्ली ,।  भारत में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामलों में कमी आई है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 3,66,317 नए मामले सामने आए। वहीं मरनेवाले कोरोना मरीजों की संख्या में भी कुछ कमी आई और यह 3747 पर ही रुक गई। वहीं, देश में कोरोना से रविवार को एक दिन में रिकॉर्ड 3.53 लाख लोग स्वस्थ हुए। कोरोना वायरस संक्रमण के 3,66,317 नए मामले सामने आए। इसके बाद संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,26,62,410 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में 3747 और मरीजों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 2,46,146 हो गई। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या लगातार बढ़कर 37,41,368 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 16.76 प्रतिशत है, जबकि संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर 82.15 प्रतिशत है।
आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में 3,53,680 और मरीजों के ठीक होने के साथ अब तक स्वस्थ हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,86,65,266 हो गई है, जबकि मृत्युदर 1.09 प्रतिशत है। संक्रमण से पिछले 24 घंटे में जिन 3747 और लोगों की मौत हुई है, उनमें से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र (572 ) में हुई है।
जनसंख्या की दृष्टि से बड़े तीन राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में बीते दो दिनों के मुकाबले संक्रमण के नए मामलों में रविवार को गिरावट दर्ज की गई है। राहत की बड़ी खबर उत्तराखंज से भी आई है, जहां शनिवार के 8390 के मुकाबले रविवार को संक्रमण के 5890 नए मामले ही दर्ज किए गए। छोटे से राज्य में एक दिन में 2500 मामलों की कमी बड़ी बात है।
राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में भी रविवार को नए संक्रमितों के आंकड़ों में गिरावट दर्ज की गई है। दूसरे लहर से जूझते राज्यों में गिरता संक्रमण का ग्राफ राहत भरा और अच्छा संकेत है। लॉकडाउन, पाबंदियों में सख्ती का असर दिखाई देने लगा है। कुल मिलाकर मिशन ब्रेक द चेन सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। संक्रमण के नए मामलों में सबसे बड़ी गिरावट केरल में दर्ज की गई है।

You may have missed

Advertisement