पुलिस उपाधीक्षक ने किया थाना बैजनाथ/फायर सर्विस गरूण का आकस्मिक निरीक्षण
बागेश्वर गरुड़ । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा मानसून सत्र के दृष्टिगत भारी बारिस से होन वाले भूस्खलन , बाढ व अन्य आपदा के दौरान शीघ्र राहत एंव बचाव कार्य करते हुए अधिक से अधिक जान माल की सुरक्षा किये जाने के सम्बन्ध* में समस्त थाना/फायर स्टेशन प्रभारियो को निर्देशित किया गया है। साथ ही समस्त थानों व फायर स्टेशनों में मौजूद आपदा उपरकरणो का रखरखाव सही रखने तथा अधिनस्त स्टाफ को समय-समय पर आपदा उपकरणो का प्रशिक्षण दिये जाने के सम्बन्ध में निर्देशित किया है ।
उक्त क्रम में दिनांक 20.06.2021 को *पुलिस उपाधीक्षक श्री शिवराज सिह राणा द्वारा थाना बैजनाथ व फायर स्टेशन गरूड का आकस्मिक निरीक्षण किया गया व समस्त आपदा उपकरणों का निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को मानसून के दृष्टिगत सतृक दृष्टि रखने हेतु आवश्यक दिशा -निर्देश दिये गये।
