थाना कपकोट ने 1.144 किलोग्राम चरस अनुमानित लागत 120,000 एक लाख बीस हजार रूपया) के साथ किया एक अभियुक्त गिरफ्तार
बागेश्वर । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशानुसार वर्तमान में जनपद में मादक पदार्थो की तस्करी व बिक्री तथा नशे पर रोकथाम लगाए जाने हेतु अभियान चालाया जा रहा है।*
उक्त क्रम में पुलिस उपाधीक्षक कपकोट के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 21.02.2021 को कपकोट पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत शांन्ति/कानून व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थो की चैकिंग के दौरान कर्मी मोटर मार्ग पर गासू पुल से लगभग 100 मीटर आगे *एक व्यक्ति खिलाफ राम पुत्र हर राम निवासी – तीख पो0 डौला थाना कपकोट जनपद बागेश्वर* उम्र- 29 वर्ष के कब्जे से 1.114 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया, जिस सम्बन्ध मे थाना कपकोट में मु0अ0 संख्या 57/2021 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त उपरोक्त से पूछताछ में बताया गया कि मेरी बरेली में कपड़े की दुकान है, मै अपने आस-पास के गांवो से सस्ते दामों पर चरस खरीदकर बरेली में ऊंचे दामो में बेचता हॅू।
उक्त पुलिस टीम के उत्साबर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक ने 1000 रूपये नकद पुस्स्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है
