March 18, 2026

कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने को एसओपी जारी

देहरादून। कोरोना की संभावित तीसरी लहर के अलर्ट को देखते हुए तीरथ सरकार ने उसमें बचों के संक्रमित होने की आशंकाओं को देखते हुए विशेष एसओपी जारी की है। एसओपी के तहत चिकित्सालयों में बाल रोग विशेषज्ञों की संया बढ़ाने के अलावा उनके उपचार के व्यापक प्रबंध करने के लिए महानिदेशक स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया है।
एसओपी में कहा गया है कि 18 वर्ष से कम उम्र के बचों का टीकाकरण जल्दी से जल्दी पूरा किया जाए। हर जिले के सरकारी चिकित्सालयों में पर्याप्त संया में आक्सीजन बेड,आईसीयू व वेंटीलेटरों का इंतजाम किया जाए। यदि किन्ही कारणों से यह संभव नहीं हो पा रहा है तो नजदीकी मेडिकल कॉलेज से यह व्यवस्था बनाई जाए। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को 1 लेबल का कोविड केयर सेंटर बनाया जाए। हर 1 लेबल के कोविड केयर सेंटर में दस बेडों की व्यवस्था होनी चाहिए। हर जिले में किसी अन्य बीमारी से पीढि़त 0 से 18 आयु वर्ग के बचों की सूची अभी से तैयार कर ली जाए ताकि कोरोना की तीसरी लहर के समय उनकी निगरानी भी की जा सके। एसओपी में यह भी कहा गया है कि केंद्र सरकार से प्राप्त हो रहे आक्सीजन सिलेंडरों के अलावा यदि जिलों में और भी सिलेंडरों की आवश्यकता पड़ती है तो उन्हें अभी से क्रय कर लिया जाए। हर डीसीएच और मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन स्टोरेज टैंक की व्यवस्था की जाए जिनकी क्षमता कम से कम एक हजार लीटर प्रति मिनट होनी चाहिए। उपर्युक्त विषयक विभिन्न वैज्ञानिक संस्थानों एवं मेडिकल एक्सपर्ट की राय के अनुसार कोबिड-19 महामारी की सभावित तीसरी लहर की रोकथाम की तैयारियों के दृष्टिगत राय में आवश्यक तैयारियां समयान्तर्गत पूर्ण की जानी आवश्यक हो गयी है। अतएव उपर्युक्त उद्देश्य की पूर्ति हेतु शासन द्वारा सयक विचारोपरान्त लिये गये निर्णय के क्रम में मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि निनलिखित दिशा-निर्देशों का राय स्तर एवं जनपद स्तर से समयान्तर्गत आवश्यक कार्यवाही करने हेतु कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का कष्ट करें।