March 27, 2026

कौसानी मचीयबगड रोड़ में नदी में पुल न बनने का मामला, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विधायक दास का पुतला दहन 

बागेश्वर गरुड़  ।  कौसानी मछियाबगड  रोड में पोखरी के नजदीक गरुड़ गंगा में पुल नहीं बनने और सड़क का निर्माण नहीं होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। इसके लिए विधायक को जिमेदार बताया है। नाराज कार्यकर्ताओं ने विधायक चंदन राम दास का पुतला दहन किया। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। सोमवार को प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण के नेतृत्व में कार्यकर्ता  पोखरी गाँव के नजदीक गरुड़ गंगा में एकत्रित हुए। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि देवनाई, बंतोली बाया कौसारनी मोटर मार्ग पर गरुड़ गंगा नदी पर सड़क व पुल आज तक नहीं बन पाया है। यह सड़क सात पहले खोद कर रख दी। तब से लेकर आज तक इसकी सुध तक नहीं ली गई। टेंडर में साढ़े पांच किमी सड़क स्वीकृत थी, लेकिन सड़क को आधा काटकर रोक दिया। इस सड़क से दस गांव जुडऩे थे। पुल नहीं होने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है।

क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने बताया कि जब भी  थोड़ी सी भी बारिस शुरू होती हैं तो यह कच्ची सड़क बिलकुल भी चलने लायक नही होती हैं। और इतने बर्षो से यहाँ पर पल न बन पाने के कारण क्षेत्र के लोग 10 , 15 किलोमीटर मरीजो को डोली में बिठाकर अस्पताल तक लाने को मजबूर होते हैं। और अचानक नदी बढ़ जाने पर अनेक गाड़ियां नदी के पार ही फसकर रह जाती हैं।

शायद विभाग व प्रशासन नदी में कभी कोई गाड़ी बह जाने का  इंतजार कर रहा हो ।

कॉंग्रेस नेता बालकृष्ण ने बताया कि उन्होंने विभाग व प्रशासन से बात कर कई दिनों से बंद यह सड़क आज खुलवाई हैं । बताया कि आज इस सड़क पर बीजेपी जिलाध्यक्ष शिब सिंह बिष्ट भी करीब 2 घण्टे तक फंसे रहे।

वहीँ इस बारे में जब इस पत्रकार द्वारा श्री बिष्ट से सम्पर्क किया गया तो जिलाध्यक्ष का कहना था कि उन्होंने आज एक जेसीबी मंगाकर खुद अपनी गाड़ी से 15 लीटर तेल डालकर इस सड़क को खुलवाया हैं।

खैर बहुत दिनों से बंद इस सड़क को जिसने भी आज सही करवाया हो कुछ दिनों के लिए तो क्षेत्रीय जनता को राहत मिल ही गई हैं।

यहाँ एक बात गौरतलब हैं कि डबल इंजन की सरकार को यह समझना होग की बीच 2 मे जेसीबी लगाकर सड़क थोड़ा बहुत चलने लायक बना देना यह कोई स्थायी समाधान नही है।

सम्पूर्ण द्योनाई क्षेत्र की जनता की मांग अब प्रबलता से उठ रही है कि इस पूरे रोड को अतिशीघ्र डामर करने के साथ 2 नदी पर पुल भी जल्द बनाया जाए। कुछ गावो के लोगो ने तो पुल नही बनने पर आगामी विधानसभा चुनाव में रोड नही तो वोट नही का भी मन  बना लिया है। और यदि विधानसभा चुनावों तक यह पुल नही बन पाता हैं तो इसका खामियाजा निश्चित तौर पर सत्तारूढ़ पार्टी को भुगतना पड़ेगा।

 

क्षेत्रीय विधायक भी सड़क निर्माण में कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं। उन्होंने विधायक को इसके लिए जिमेदार ठहराया। कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला दहन किया। चेतावनी दी जब तक मांग पूरी नहीं होती वह चुप नहीं बैठेंगे। यहां बहादुर सिंह बिष्ट, महेश पंत, गणेश कुमार, गौरव पाठक, जगदीश पांडे, रमेश चंद्र, शिवराम, धर्मगिरि रहे।