कपकोट पुलिस ने 130 नाली भूमि में उगाई जा रही भाँग की फसल गाँव मे जाकर की नष्ट
बागेश्वर । श्री अमित श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में ड्रग्स जागरूकता के तहत दिनांकः 30-06-2021 को *श्री शिवराज सिंह राणा, क्षेत्राधिकारी कपकोट द्वारा प्रभारी एडीटीएफ श्री राजेन्द्र सिंह रावत, थानाध्यक्ष कपकोट श्री मदन लाल, चौकी प्रभारी शामा श्री कृष्ण गिरी के साथ* थाना कपकोट क्षेत्र के दूरस्थ गांव सतगड़ व रातिकेटी का भ्रमण किया गया। जहां पर लोगों द्वारा अपनी भूमि में भांग की खेती की जा रही थी।
*इस पर क्षेत्राधिकारी द्वारा एडीटीएफ एवं थाना/चौकी पुलिस की संयुक्त टीम के साथ* उक्त गावों में लोगों द्वारा लगभग 130 नाली भूमि में उगाई जा रही भांग की खेती नष्ट की गई। साथ ही गांव में ग्रामीणों के साथ गोष्ठी आयोजित कर उनको नशे के दुष्परिणामों के सम्बंध में जागरूक करते हुए भांग की खेती ना किये जाने की अपील की गई। गोष्ठी में लोगों को वर्तमान में बढ़ते हुए साइबर क्राइम/ऑनलाइन धोखाधड़ी आदि के सम्बंध में जागरूक किया गया एवं लोगों को किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक व अन्य जरूरी दस्तावेजों की जानकारी ना दिये जाने व ना ही उनके झांसे में आने के सम्बंध में जानकारी दी गई।
